फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

प्रदेशवासियों को मुफ्त बिजली-पानी दिया जाए

विज्ञापन
protest
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश में निशुल्क बिजली-पानी की मांग और बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शिवसेना ने रविवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में सत्ताधारी भाजपा समेत लगभग तमाम पार्टियां मुफ्त बिजली, पानी और गैस सिलिंडर देने के वादे कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर स्वयं अन्य राज्यों को बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम है। लेकिन सरकार यहां पर महंगे दाम पर बिजली मुहैया करवा रही है। साथ ही बिजली निजिकरण करने के साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जोकि गलत है। उन्होंने सरकार से प्रदेशवासियों को निशुल्क बिजली-पानी मुहैया करवाने की मांग उठाई है। इस मौके मीनाक्षी छिब्बर, विकास बख्शी, जीआई सिंह, संदीप भगत, हर्ष गुप्ता, राज सिंह, भूरी सिंह, गीता लखोत्रा, राज कुमारी, विकास अबरोल, बिन्नी महाजन, बलबीर कुमार, नीलम सम्याल, अरुण कुमार, धीरज सिंह, मंगू राम, विजय मन्याल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed