फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। तमिलनाडु में छात्रा के धर्मांतरण मामले को लेकर मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी)
विज्ञापन

ने प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुकेश मन्हास के नेतृत्व में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुतला भी जलाया। प्रदर्शनकारियों ने तवी पुल जाम करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चार घंटे बाद प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया।
मुकेश मन्हास ने कहा कि तमिलनाडु में छात्रा को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पीड़िता के पिता ने तमिलनाडु सरकार से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परिषद की सचिव चाहत आनंद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता तमिलनाडु में प्रदर्शन कर रहे थे। वहां की सरकार ने 32 कार्यकर्ताओं को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान से तवी पुल की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें डोगरा चौक नाके के पास रोक दिया। 50 कार्यकर्ताओं को गांधी नगर थाने ले जाया गया। प्रदर्शन करने वालों में रेवल सिंह परिहार, अभिषेक शर्मा, नितेश दलमोत्रा, हरिमोम शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed