{"_id":"61f8499f29af305d643a5a77","slug":"protest-jammu-city-news-jmu2529345140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मोड से करवाई जाएं परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मोड से करवाई जाएं परीक्षाएं
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के बैनर तले वीसी चैंबर के बाहर एकत्रित हुए विद्यार्थियों ने कहा कि जेयू प्रबंधन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ-साथ स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।
कोविड के बढ़ते मामले के बावजूद जेयू प्रबंधन ऑनलाइन परीक्षा करवाने का ढांचा तैयार नहीं पाया है। प्रदेश सरकार ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई करवाती है, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा आयोजित नहीं करवा रही है। परीक्षाओं के आयोजन में लेटलतीफी से पहले ही देरी हो चुकी है। जो परीक्षाएं गत वर्ष सितंबर-अक्तूबर में होनी थीं वह अभी तक नहीं हो पाई है। जेयू प्रबंधन ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन में असमर्थता जता रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि पहले विवि प्रशासन ने वार्ता के बाद सभी डेटशीट वापस ले ली थी और आश्वासन दिया कि परीक्षा की तारीख और तरीका जल्द तय कर दिया जाएगा। 15 दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर मांगों को नहीं माना गया तो प्रदर्शन जारी रखेंगे।
तमिलनाडु में छात्र की आत्महत्या की जांच की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश इकाई ने 12वीं के छात्रा की आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ महिला कॉलेज परेड के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। एबीवीपी सदस्यों ने आरोप लगाया की तमिलनाडु में 12वीं कक्षा के छात्र ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने के चलते आत्महत्या की थी। स्कूल के स्टॉफ ने छात्रों को यातनाएं दीं, जिससे वह इस कदम को उठाने को मजबूर हुआ। इस दौरान एबीवीपी जिला संयोजक आकाश पांडेय ने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना की निंदा करती है। इस दौरान एबीवीपी जम्मू कश्मीर के राज्य सचिव मुकेश मन्हास, रमणीक शर्मा, चाहत आनंद, अभिषेक शर्मा और मिताली शर्मा आदि मौजूद रहे।