फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बारिश में भी जारी रहा एनएचएम कर्मियों का धरना

विज्ञापन
protest
जम्मू। जीएमसी जम्मू के बाहर मंगलवार को खराब मौसम के बावजूद एनएचएम कर्मचारियों ने अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारी पिछले कई दिन से आंदोलन पर हैं। वे उनकी सेवाओं का विस्तार करने की मांग कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के तहत कोविड की दूसरी लहर में अनुबंध पर नियुक्त किया गया था। उपराज्यपाल के हस्तक्षेप से इनका तीन माह का विस्तार किया गया, जिसके बाद दिसंबर 2021 में इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान सैकड़ों अस्थायी एनएचएम कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर मानव जीवन को बचाने के लिए अपनी सेवाएं दीं। इसमें कई कर्मचारी कोविड से संक्रमित भी हुए, लेकिन वे अपने कर्तव्य पर डटे रहे। अब जबकि दोबारा तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए सभी कर्मचारियों की शीघ्र दोबारा नियुक्ति की जाए। पिछले कई महीनों से आपात सेवाओं के लिए कर्मचारियों को बेहतर अनुभव है, जिससे कोविड की लड़ाई में मजबूती मिलेगी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए नारेबाजी की। उन्होंने उपराज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करके उनकी सेवाओं का विस्तार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed