Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

कांग्रेस का यूपी सरकार के खलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा की यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए रैली की शक्ल में राजभवन जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस बीच पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी एआईसीसी महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की तुरंत रिहाई के साथ लखीमपुर घटना में किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मूला राम ने कहा कि प्रियंका पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। किसानों को कुचला जा रहा है। किसान कई महीनों से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। यह किसानों का देश है न कि भाजपा की संपत्ति। किसानों पर बल प्रयोग से साफ है कि सरकार नैतिक आधार खो चुकी है। उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि किसानों को कांग्रेस का समर्थन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों को कुचलने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटे और अन्य के खिलाफ धारा 302 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। यह भाजपा नेताओं द्वारा किसानों के प्रति अहंकार और घृणा का चौंकाने वाला सत्य है। चार किसानों की हत्या भाजपा सरकार द्वारा एक बड़ा अपराध है। यूपी सरकार की शह में प्रियंका गांधी के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी का यह मौलिक अधिकार है। प्रदर्शन में मनमोहन सिंह, हरि सिंह चिब, इंदु पवार, उदय भानु, पंकज डोगरा, शशि शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतवारी में महिला कांग्रेस ने जताया रोष
जम्मू। उत्तर प्रदेश में मृतक किसानों के पीड़ित परिवारवालों से मिलने जा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार करने के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सतवारी में प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष इंदु पवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर यूपी सरकार के तानाशाही रवैये की निंदा की। पवार ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे चार किसानों पर अपनी कार चलाकर हत्या कर दी। पुलिस दोषी लोगों को गिरफ्तार करने के बजाय प्रियंका गांधी पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। प्रदर्शन में वंदना मखनोत्रा, सुमन चौधरी, रीता कनौजिया, सुषमा चौधरी आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed