{"_id":"5ffb64558ebc3e31862e1c61","slug":"protest-jammu-city-news-jmu226662367","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के हफ्ते बाद युवकी की मौत, जीएमसी में प्रदर्शन के बाद दो आरोपी हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के हफ्ते बाद युवकी की मौत, जीएमसी में प्रदर्शन के बाद दो आरोपी हिरासत में लिए
विज्ञापन
सतवारी चौक पर प्रदर्शन करते सारिक के परिजन व अन्य लोग।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भगवती नगर में एक हफ्ता पहले पार्टी के दौरान हुए विवाद में चाकू लगने से घायल युवक ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। युवक जीएमसी में भर्ती था। उसकी मौत के बाद शव गृह के बाहर परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस की जांच पर सवाल उठाने के साथ जीएमसी प्रबंधन पर भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक शव को दफन नहीं करेंगे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान गुुरदेव सिंह निवासी तालाब तिल्लो और गुरदीप सिंह निवासी भगवती नगर के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम परिजनों ने सतवारी चौक पर भी शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक पूरी घटना का पता नहीं चल जाता, तब तक शव को नहीं दफनाएंगे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
मृतक युवक सारिक मोहम्मद के चचेरे भाई गुलाम सलवर ने बताया कि उसके भाई को छह दिन पहले दोस्तों ने पार्टी में बुलाया था। इसके बाद उसे नशा दिया गया। नशे की हालत में उससे मारपीट की गई और चाकू मार दिया गया। इसके बाद गंभीर हालत में घायल को जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। यहां छह दिन तक इलाज चला। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। अभी तक पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर पाई है।
मृतक सारिक मोहम्मद की मां ने बताया कि उसके बेटे का बेरहमी से कत्ल किया गया है। इतने दिन तक आरोपी खुलेआम घूम रहे थे, उन्हें पहले क्यों नहीं पकड़ा गया। परिजनों ने बताया कि सारिक को पार्टी में क्यों बुलाया, उसे चाकू क्यों मारा, पुलिस आरोपियों से पूछताछ करे। बेटे के साथ आरोपियों की क्या रंजिश थी, पता चलना चाहिए। परिजनों ने अस्पताल में सही तरीके से इलाज न मिलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर उसकी हालत ज्यादा गंभीर थी तो उसे इलाज के लिए दूसरी जगह रेफर क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
युवक करता था निजी व्यवसाय
पुलिस के अनुसार सारिक मोहम्मद निजी व्यवसाय करता था। उसी से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक की बहन ने कहा कि सरकार की ओर से उचित मुआवजा मिलना चाहिए। एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इससे परिवार का गुजर बसर चल सकेगा।
3 जनवरी का मामला
जम्मू। नवाबाद पुलिस पुलिस के अनुसार तीन जनवरी को सूचना मिली थी कि सारिक मोहम्मद निवासी सतवारी पर कुछ लोगाें ने तेजधार हथियार से हमला किया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू की। मामले में गुरदेव सिंह निवासी तालाब तिल्लो और गुरदीप सिंह निवासी भगवती नगर को हिरासत में लिया है। मामले में आगामी छानबीन जारी है।
सतवारी चौक पर प्रदर्शन, एक घंटा जाम रहा हाईवे
सतवारी चौक पर मृतक के परिजनों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सतवारी हाईवे जाम रहा। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। शाम पांच बजे शुरू हुआ प्रदर्शन छह बजे तक चला। डीसी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी मानें। इस दौरान सतवारी चौक पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। परिजनों का कहना कि जब प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मगर जब शांत थे तो पुलिस आरोपियों को पकड़ भी नहीं पाई। भड़के परिजनों ने कहा कि जल्द न्याय नहीं मिला तो सोमवार को तवी पुल पर प्रदर्शन कर जाम लगाएंगे।
प्रदर्शन में पत्नी बेसुध रही
मृतक सारिक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। मौत की खबर के बाद पत्नी अपनी सुध बुध खोई बैठी है। सतवारी चौक पर प्रदर्शन के दौरान भी वह बेसुध हालत में रही।