जम्मू। पीएचई इंप्लाइज युनाइटेड फ्रंट के अस्थायी कर्मचारियों की चीफ इंजीनियर के साथ बैठक बेनतीजा रही। वीरवार को जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर मुनीश भट्ट ने अस्थायी कर्मचारियों को गेस्ट हाउस न्यू प्लॉट में मिलने का न्योता दिया। फ्रंट के कुछ सदस्य बैठक में पहुंचे और नियमितीकरण की मांग के साथ अन्य समस्याएं चीफ इंजीनियर के सामने रखीं। तीन घंटे तक कर्मियों के साथ बातचीत चलती रही, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अस्थायी कर्मचारी पिछले 39 दिन से जलशक्ति विभाग के बीसी रोड स्थित कार्यालय के बाहर हड़ताल कर रहे हैं। अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मांगें हल होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में चीफ इंजीनियर टीओ गुरुचरण सिंह, एक्सईएन अजय शर्मा, भानु प्रताप सिंह, राजिंद्र सिंह ताज, रवि हंस, ज्योति प्रकाश, नवदीप सिंह, वनकील मन्हास आदि मौजूद रहे।