फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
जम्मू। यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बुधवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष उदय भानू चिब ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर दिन इसमें इजाफा हो रहा है, लेकिन सरकार कुछ करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। तेल की कीमतें बढ़ने के साथ रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल लगभग सभी चीजें महंगी हो गई हैं। पूरा देश में कोरोना संकट से जूझ रहा है, उस पर तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बुरी तरह से गड़बड़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाए कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर केंद्र सरकार लोगों को लूटने का काम कर रही है। जबकि ऐसी परिस्थितियों में उन्हें राहत दी जानी चाहिए थी। जन विरोधी नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। पिछले कई दशकों बाद अचानक तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से सभी पदार्थों पर महंगाई की मार पड़ रही है। महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं है। तेल की बढ़ी कीमतों से यात्री वाहनों के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है। जिस तरह से कीमतें बढ़ रही हैं उससे भविष्य में भी यात्री किराये में भी बढ़ोतरी होती रहेगी। इससे आम आदमी को प्रभावित होना पड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब से आई मोदी सरकार, तब से पड़ रही जनता पे पेट्रोल डीजल की मार, आदि के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ कई बैनर पकड़ रखे थे। प्रदर्शन में एजाज चौधरी, रिकी डलोत्रा, साहिल सिंह लंगेह, निर्माणदीप सिंह, रंजीत चोपड़ा, लतिश शर्मा, अश्विनी सिंह, वीरेंद्र प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed