{"_id":"68683c791dbd6fe1210ebf30","slug":"protest-in-rspura-rspura-news-c-10-1-jmu1041-652869-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केस को निपटाने के लिए मांगी रिश्वत सीबीआई की भनक पर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केस को निपटाने के लिए मांगी रिश्वत सीबीआई की भनक पर फरार
विज्ञापन
कौला निवासी की शिकायत पर सीबीआई ने लगाया ट्रैप, पैसे लेकर जांच अधिकारी के पास भेजा था
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस थाना आरएस पुरा में रिश्वत मांगने पर सब इंस्पेक्टर पर शुक्रवार को सीबीआई ने दबिश दी। लेकिन पहले ही भनक लगने
पर जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर (एसआई) थाने के पिछले दरवाजे से भाग गया। सीबीआई फरार सब-इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर पर एक महिला की मौत के मामले में हिरासत में लिए गए घराना के पूर्व सरपंच को केस से बाहर निकालने के लिए पचास हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। वहीं, देर रात को लोगों ने पूर्व सरपंच को हिरासत में लेने और रिश्वत मांगने के विरोध में थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गुरमीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव कौला ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि थाना आरएस पुरा में उसके साले पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह पर केस दर्ज है। केस से बाहर निकालने में मदद करने व जमानत याचिका के लिए रिपोर्ट देने के एवज में जांच अधिकारी मोहम्मद बशीर मालिक रिश्वत मांग रहा है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि 50 हजार रुपये देंगे तो केस से नाम हटवाने में मदद करेगा। सीबीआई ने शिकायत पर शुक्रवार बाद दोपहर जांच अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। गुरमीत सिंह को 50 हजार रुपये देकर सब इंस्पेक्टर के पास भेजा गया। गुरमीत सिंह के अनुसार पैसे एसआई को दे दिए। पर सीबीआई की भनक लगते ही वह पैसे लेकर थाने के पिछले दरवाजे से भाग गया। देर शाम तक वह सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।
सीबीआई ने दर्ज किया केस, अधिकारी को पकड़ने के लिए मार रही छापे
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने सबूत इकट्ठे कर एसआई पर केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई जांच कर रही है कि रिश्वत की मांग अकेले अधिकारी की थी या इसमें अन्य अधिकारियों की संलिप्तता भी है। क्योंकि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि अधिकारी कह रहा था कि सभी को हिस्सा देना है। सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई और पुलिस दबिश दे रही है। उधर, एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद राथर ने कहा कि मामला बड़े अफसरों के संज्ञान में है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। वहीं, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा, सीबीआई ने थाने में रेड की है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घराना के सरपंच की हिरासत का विरोध ग्रामीणों ने की नारेबाजी
आरएस पुरा। पंचायत घराना के पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह को आरएस पुरा पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों ने देर रात थाना घेरकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सब इंस्पेक्टर मो. बशीर मालिक पर पचास हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। पूर्व सरपंच को एक महिला की मौत के मामले में हिरासत में लिया गया था। एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। संवाद