फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in rs pura

डिग्री कालेज के छात्रों ने विवि के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in rs pura
आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कालेज के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर ऑनलाइन परीक्षाएं लेने की मांग की। मंगलवार को को उन्होंने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय से मांग करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान पढ़ाई ऑनलाइन तरीके के साथ हुई है तो परीक्षाएं भी इसी तरह होनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे जम्मू ज्वाइंट स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान हरजोत सिंह, उपप्रधान सौरव कुमार ने कहा कि कोराना के चलते कालेज बंद रहने से शिक्षा प्रभावित हुई है। कालेज खुलने पर आनलाइन शिक्षा भी सहीं प्रकार नहीं हो पाई है। सीमावर्ती गांव में मोबाइल सेवा का ठीक नहीं होने के कारण सबसे बड़ी दिक्कत हो रही है। महिला विंग प्रधान ताहिरा, सोनाली, शुभम भगत, सुनील कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed