फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest in jyodian

Jammu News: अघोषित कटौती पर कलीठ चौक जाम कर प्रदर्शन, 22 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
protest in jyodian
-सैकड़ों लोगों ने तीन घंटे यातायात रोकर बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

बोले-तीन से चार गुना तक बढ़ा दिए बिल, फिर भी की जा रही भारी कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ और तहसील ज्यौड़ियां में रोजाना की अघोषित बिजली कटौती से लोगों में उबाल है। परेशान खौड़ की पंचायत कलीठ व आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने रविवार को बिजली विभाग और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। तीन घंटे कलीठ का मुख्य चौक जाम कर नारेबाजी की। विभाग ने लोगों के आक्रोश को देख शनिवार शाम से बंद बिजली करीब 22 घंटे बाद बहाल कर दी।
कलीठ के पूर्व नायब सरपंच शाम लाल शर्मा, रिटायर्ड लेक्चरर सूरज सिंह भाऊ, समाजसेवी बोध राज शर्मा, विपन लचोत्रा ने कहा कि बिजली विभाग भारी-भरकम बिल भेज रहा है, लेकिन सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति करने में विभाग असफल साबित हो रहा है। रोजाना पांच से छह घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। इससे कारोबार, घर के काम और पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। अब तो हद हो गई है। शनिवार शाम को बिजली काट दी गई। रविवार को भी पूरा दिन बंद रखी गई। इससे परेशान होकर लोगों को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से तीन से चार गुना तक बिल बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने केंद्र सरकार और स्थानीय विधायक विधायक सतीश कुमार शर्मा के खिलाफ भी रोष जताया। उन्होंने कहा कि जब वोट लेने थे तो शर्मा ने बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए, लेकिन विधायक बनने के बाद कुछ नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर सरकार की नीतियों से व्यापारी वर्ग में हताश है। अघोषित बिजली कटौती से कारोबार हाशिए पर चला गया है। यही हाल रहा तो भुखमरी का शिकार होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चौकी प्रभारी के आश्वासन पर बंद किया धरना
कलीठ का मुख्य चौक से आवाजाही बंद किए जाने की सूचना पर चौकी प्रभारी ज्यौड़ियां संजीत सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर यातायात बहाल करवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग के अधिकारियों के ध्यान में मामला लाकर समस्या समाधान करवाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed