{"_id":"6855c376a71ca7f39d04a1ef","slug":"protest-held-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124455-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएचसी की इमारत के निर्माण में लापरवाही का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएचसी की इमारत के निर्माण में लापरवाही का आरोप, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पीएचसी के काम में बरती अनियमता के खिलाफ नारे लगाते इंडिया एलायंस के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) की नई इमारत के निर्माण में बरती गई लापरवाही के खिलाफ इंडिया एलायंस के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इमारत के काम में बरती जा रही कोताही सभी लोगों के सामने है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एलायंस के नेता ओम प्रकाश वाशी, नेशनल कांफ्रेंस के नेता दीदार सिंह, बाबू राम, कांग्रेस के दीप राज, रवि शर्मा व कश्मीरी लाल ने कहा कि ग्रामीण लोगों को सिर्फ वोट बैंक लिए रखा गया है। पीएचसी में डाॅक्टरों की कमी है। पिछले कई वर्षों से इसे अपग्रेड करने मांग हो रही है। इमारत के काम को सही प्रकार से करवाए जाने के साथ ही डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाए।
उन्होंने बताया कि विधायक ने अरनास की पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ 82 लाख रुपये दिए लेकिन पौनी को कुछ नहीं दिया गया। पौनी के लोगों साथ भेदभाव किया गया है। आने वाले दिनों में लोग इस मामले को लेकर सड़कों पर उतर सकते हैं। वहीं शुक्रवार को सिविल इंजीनियरों के एक दल ने पीएचसी की इमारत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि चार इंच की दीवार के साथ पिलर व बीम रखे जाएंगे ताकि इमारत को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इमारत के काम में बरती जा रही कोताही के बाद जिला विकास परिषद की सदस्या रीता शर्मा ने काम को बंद करवाया था उन्हें अन्य लोगों का भी सहयोग मिला। शुक्रवार को सिविल इंजीनियर की टीम ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान ठेकेदार को कई जरूरी आदेश दिए गए।