{"_id":"5d51be3d8ebc3e6d0d0e5ffc","slug":"protest-for-transfarmer-jammu-news-jmu191238764","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
protest for transfarmer
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत चकमलाल की वार्ड नंबर एक के लोगों ने सोमवार की दोपहर को जम्मू-पलांवाला मुख्य रोड को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मैन चौक रखमलाल पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में लगा ट्रांसफार्मर आठ दिन से खराब है। बिजली बंद है। विभाग ट्रांसफार्मर ठीक कराने की कोई पहल नहीं कर रहा है।
स्थानीय निवासी पंच सुरेंद्र शर्मा, अनीता देवी, कांता देवी तथा बुजुर्ग कृष्ण लाल आदि बताया कि ट्रांसफार्मर आठ दिन पहले खराब हुआ था। इस बीच विभाग ने एक ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन वह भी कुछ घंटों में ही खराब हो गया। क्योंकि वह ट्रांसफार्मर पहले ही खराब था। उसके बाद आज तक लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। विभाग के लोग कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
लोगों ने करीब एक घंटे तक रोड को जाम रखा। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खोलने को कहा। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक थाना प्रभारी खौड़ हमारी समस्या सुनने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर पर मामला दर्ज करने की चेतावनी देने लगे। लोगों ने बताया कि फिलहाल तो जाम खोल दिया, लेकिन मंगलवार की सुबह दस बजे तक हमारा ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो 11 बजे एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।