{"_id":"7502f4394c781b9873529117964d144a","slug":"protest-for-health-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाएं न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाएं न होने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ताहालत को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। दूरदराज तहसील में चार प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में स्थिति एक समान है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि कोठी चंडयार में आठ बेड की सुविधा सैंक्शन होने के बाद भी यहां मरीजों को कुर्सियों पर बैठाकर ग्लूकोज चढ़ाया जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सुविधाओं को नहीं सुधारा गया, तो एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
राकेश ठाकुर ने बताया कि पीएचसी कोठी चंडयार में तीन डाक्टरों के पद हैं, लेकिन एक को उपजिला अस्पताल बनी में अटैच किया गया है।
उपजिला अस्पताल बनी में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। वहां न एक्स-रे, न खून के नमूनों की जांच के लिए ही कोई व्यवस्था है। प्रदर्शन में अब्दुल अजीज, सुभाष चंद, याशीन, शब्बीर, मोहम्मद रफी, अवास खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन