{"_id":"0ffb77a907a804039545fdebf39ecc34","slug":"protest-for-da-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महंगाई में कम से कम डीए तो दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महंगाई में कम से कम डीए तो दे दो
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 11 Aug 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
नेशनल मजदूर कांफ्रेंस ने रियासती और केंद्र सरकार को कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। संगठन के प्रधान सुभाष शास्त्री का कहना है कि रियासती मुलाजिमों को जल्द डीए किश्त जारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में कर्मचारियों की अन्य मांगों खासतौर से विभिन्न विभागों में कार्यरत डेलीवेजरों को नियमित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों को दस फीसदी लंबित डीए किश्त जारी करने और छठे वेतन आयोग के एरियर की चौथी किश्त जारी करने की मांग भी की है। इसके अलावा क्लर्कों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन