फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest, farmer

Jammu News: थाने के लिए दी जमीन के विरोध में किसानों ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
protest, farmer
-बोले-किसानों ने बंजर भूमि को खेती योग्य बनाया, सरकार ने छीन ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। कस्बे में रिंग रोड पर 13 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार की अध्यक्षता में रोष रैली निकाली। इसमें किसानों के परिवार भी शामिल हुए। किसानों ने पुलिस थाने के लिए दी गई जमीन का विरोध किया।

प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि 1924 से किसानों के पूर्वज उक्त स्थान पर बंजर भूमि को उपजाऊ बना खेतीबाड़ी कर रहे हैं। पहले चठ्ठा स्कास्ट में कृषि योग्य भूमि छीन ली गई, जिसके बदले न तो किसानों को मुआवजा मिला और न ही भूमि। इसके बाद रिंग रोड निर्माण में भूमि चली गई। अब पुलिस हेडक्वार्टर व मीरां साहिब पुलिस थाने के भवन निर्माण के लिए पुलिस ने किसानों की कृषि योग्य भूमि पर बोर्ड लगा दिया है। इससे संबंधित किसानों की रोजी-रोटी छिन गई है। मनदेव सिंह व बाबा राम ने कहा कि किसानों को रोशनी एक्ट के तहत कृषि योग्य भूमि का मालकाना हक मिला था, जिसकी अनदेखी की जा रही है। राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सरकार कृषि योग्य भूमि को सरकारी बताकर धक्केशाही कर रही है। सरकार ने किसान विरोधी नीतियां न बदलीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान बोधराज, अमरनाथ, देश राज, बचन लाल सहित अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed