फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest employees

Jammu News: विभाग की चुप्पी के खिलाफ डेलीवेजरों की भूख-हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
protest employees
- कर्मियों ने पीडीडी अधिकारियों पर बहाने बनाकर मामला सुलझाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- कहा- जब तक मांगें पूरी नहीं हुईं, जारी रखेंगे संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। शहर के बाहु प्लाजा स्थित बिजली विकास विभाग (पीडीडी) कार्यालय के बाहर जम्मू-कश्मीर पीडीडी, पीडीएल, टीडीएल एंड अदर वर्कर्स यूनियन की भूख-हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को बाल कृष्ण, निसार अहमद वानी, प्रभु दयाल व मदन लाल भूख-हड़ताल पर बैठे। सुबह भारी बारिश के बावजूद डेलीवेजर मैदान में डटे रहे। विभाग के माैन धारण करने से कर्मियों में अराजकता फैल रही है। यूनियन के सदस्यों का आरोप है कि अधिकारी बहाने बनाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।
यूनियन के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। विभाग जानता है कि यूनियन ने जिन मांगों को उजागर किया है वे डेलीवेजरों का अधिकार है। कर्मी पिछले 25 सालों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नियमित नहीं किया जा रहा। उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। विभाग अपने उन कर्मियों के साथ अन्याय कर रहा है, जिन्होंने बिजली आपूर्ति करने के लिए दिन-रात एक किया हुआ है। हमारे कई साथी ड्यूटी के दौरान अपनी जान तक गवां बैठे हैं। कई दिव्यांग हो गए हैं। यूनियन ने कहा कि जब तक विभाग उनकी मांगों को पूरी नहीं करता आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

----
ये हैं मांगें
यूनियन की मुख्य मांगों में पक्की नाैकरी के साथ जिन 557 कर्मियों की डीपीसी हुई है, उनकी लिस्ट जारी करना और सूची को अपग्रेड करना शामिल है। साथ ही दिव्यांग हुए कर्मियों को उचित मुआवजा दिया जाए। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजन को बीमा राशि दी जाए। न्यूनतम वेतन नीति लागू करने के साथ समय पर वेतन जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed