फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest Dearness,jammu news

तांगे पर बाइक और सिलिंडर रख निकाली रोष रैली

विज्ञापन
protest Dearness,jammu news
तांगे पर सिलिंडर रखकर महंगाई के खिलाफ रौष रैली निकालते डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ता।
जम्मू। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को डोगरा फ्रंट शिवसेना ने सतवारी में रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने तांगे पर मोटरसाइकिल और सिलिंडर रखकर मोदी सरकार को कोसा। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि देशभर में पेट्रोल के दाम 100 रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

तेल विपणन कंपनियों की ओर से हर रोज दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर उठाकर भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में इस महीने 50, जबकि पिछले तीन माह में 125 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

फ्रंट के अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बयान दिया था कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत खरीदा जाना चाहिए, ताकि कीमतों में बढ़ोतरी से बचा जा सके। लेकिन केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क 32 रुपये है, जो वास्तव में पेट्रोल और डीजल की कीमत को बढ़ाता है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर सरकार से महंगाई कम करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पेट्रोल-डीजल को लाया जाए जीएसटी के दायरे में
जम्मू। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है। संयोजक राजीव महाजन ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाता है तो इससे अर्थव्यवस्था पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश में एक जुलाई, 2018 को जीएसटी लागू किया गया है, लेकिन कच्चे तेल को बाहर रखा गया। जम्मू में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। ईंधन के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाना महंगा साबित हो रहा है। ब्यूरो

----------
भाजपा ने जनता को लूटने का काम किया : भल्ला
जम्मू। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रमण भल्ला, जिला अध्यक्ष योगेश साहनी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय चिब भी मौजूद रहे। भल्ला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि जनता पर महंगाई थोपी जा रही है, भाजपा ने खोखले वादे कर सत्ता हासिल की है, अब जनता को लूटा जा रहा है। लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed