फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest by congress in jammu

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
protest by congress in jammu
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में नारेबाजी, पुलिस ने डोगरा चौक की ओर नहीं बढ़ने दिया
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खाना बनाकर विरोध जताया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों मे बढ़ोतरी के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डोगरा चौक की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिसबल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बर्तन बजाकर नारेबाजी की। उन्होंने गैस सिलिंडर, खाना पकाने के लिए तेल और सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का संदेश देने के लिए सड़क पर खाना बनाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पूर्व विधायक व कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष इंदु पवार ने कहा कि कोविड महामारी से पहले से ही बुरी तरह से प्रभावित जनता पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कीमतें बढ़ाकर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने आम आदमी के लिए जीवन मुश्किल बना दिया है। महिला कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कदमों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सत्ता में थी तब भी लोगों को राहत दी गई थी, भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही थीं, लेकिन मोदी सरकार ने लगातार कीमतें बढ़ाकर आम लोगों और किसानों पर बोझ बढ़ाया है। सरकार पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क लगाना बंद करे और इसे वस्तु एवं सेवा कर के दायरे में लाना चाहिए। ईंधन की बढ़ी कीमतों को सरकार जल्द वापस ले। प्रदर्शन में वंदना मखनोत्रा, सुमन चौधरी, रीटा कनोजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed