{"_id":"612fe6ee8ebc3ea75b224977","slug":"protest-by-apani-party-darbaar-moov-jammu-news-jammu-city-news-jmu242759047","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल रहे अपनी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल रहे अपनी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव बंद करने के विरोध में बुधवार को अपनी पार्टी ट्रेड यूनियन ने रोष रैली निकाली। प्रदर्शनी मैदान से शुरू हुई रैली को पुलिस ने डोगरा चौक में रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने एहतियाती तौर पर पूर्व विधायक समेत पार्टी के करीब 30 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें एक घंटे बाद पुलिस लाइंस से रिहा किया गया।
अपनी पार्टी ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष एजाज काजमी की अगुवाई में निकाली गई रैली में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दरबार मूव बंद होने से जम्मू हो या कश्मीर दोनों संभागों के लोगों की परेशानी बढ़ी है। दरबार मूव से दोनों संभागों के लोगों का मेल-मिलाप बढ़ता था।
व्यापारी, होटल व्यवसायी और पर्यटन से जुड़े लोगों को सरकार के इस फैसले से नुकसान पहुंचा है। पांच अगस्त, 2019 से ही प्रदेश के लोग समस्याएं झेल रहे हैं। दरबार मूव बंद होने से समस्याएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
----
ये नेता हिरासत में लिए गए
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए लोगों में पूर्व विधायक फकीर चंद, एससी सेल के प्रदेश संयोजक बोधराज भगत, संभागीय सचिव डॉ. रोहित गुप्ता, संभागीय आयोजक सचिव शंकर सिंह चिब, जिला अध्यक्ष ग्रामीण पुष्प कुमार उप्पल, राजकुमार शर्मा, विपुल बाली, जोगेंद्र सिंह, सुशील खजूरिया, वैभव मट्टू, उदयबीर सिंह आदि शामिल थे।