फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर किया हमला

विज्ञापन
Protest
अखनूर। पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने भाजपा पर निशाना साधा है। रविवार को आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करके एक बड़ी भूल की है। इससे भाजपा ने सबसे पुराने डोगरा राज्य को खत्म कर दिया है। इसने क्षेत्र के लोगों को अपने अधिकारों से वंचित कर दिया है, और लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से कस्बे में आयोजित बैठक में ताराचंद ने कहा कि जम्मू कश्मीर के बेरोजगार युवाओं को सबसे ज्यादा निराशा हुई है। उन्हें रोजगार न होने पर दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि, केंद्र सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। देश में महंगाई इस कदर हावी हो गई है कि आम लोगों को रोजमर्रा की चीजों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की जेब लूट ली है। परिणामस्वरूप अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जी, फल, डेयरी उत्पाद, अनाज, आदि की कीमतें आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई हैं। इस अवसर पर बंसीलाल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, गौतम शर्मा, दलजीत सिंह, कैप्टन काली दास, गोविंद राम, राम लाल, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed