फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against terrorism

Jammu News: पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest against terrorism
जगती टेनामेंट कमेटी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जगती टेनामेंट कमेटी, सान कश्मीर फ्रंट जेएंडके ने जगती टाउनशिप नगरोटा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी सैनिकों और नागरिकों की हत्या कर रहे हैं जो सहन नहीं होगा। सरकार पाकिस्तान को जवाब दे। कश्मीरी पंडित राजनीतिक आरक्षण के लिए 5 विधानसभा और दो संसद सीटों की मांग कर रहे हैं। घाटी में जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएं। बारामूला, श्रीनगर और अनंतनाग के पास तीन सैटेलाइट टाउनशिप बनाकर कश्मीरी पंडितों को बसाया जाए। साथ ही 33 साल की जमीन और अन्य संपत्तियों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए। मासिक नकद राहत को प्रति परिवार 13,000 से बढ़ाकर 25,000 प्रति माह किया जाए। बेरोजगार शिक्षित कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए कम से कम 20 हजार नौकरियां दी जाएं। यहां अध्यक्ष शादी लाल पंडिता मौजूद रहे।

पूर्व पुलिस कर्मी पर आतंकी हमला कायरतापूर्णः चुघ

जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बारामूला में एक मस्जिद में नमाज अदा करते समय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की आतंकवादियों द्वारा गोली मार कर हत्या करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ कायरतापूर्ण हरकत है, बल्कि धार्मिक स्थल का भी अपमान है। आतंकियों की करतूत से पता चलता है कि वे कितने हताश हैं। पूजा स्थल पर किसी व्यक्ति पर हमला करना जघन्य अपराध है जिसके लिए आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ब्यूरो
विज्ञापन


आतंकवाद का कोई धर्म नहीं : शिवसेना

जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी ने कश्मीर के बारामुला की अजान अदा कर रहे एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी प्रदेश कार्यालय जम्मू से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने एक बार फिर नापाक मंसूबों को अंजाम दिया है। इस बार आतंकियों ने मस्जिद में अजान अदा कर रहे सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया और गोलियों से उनका जिस्म छलनी कर दिया है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं है। साहनी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed