जम्मू। सरकारी कर्मचारियों की लक्षित हत्या और राजोरी टोपापुर के पास पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के हमले के खिलाफ मिशन स्टेटहुड की ओर से जानीपुर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए और कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि अब तो पुलिस चौकी पर भी हमला हो गया है।
उन्होंने कहा कि पुंछ में आतंकवादियों के ड्रोन हमले में इनके तीन ठिकानों का भंडाफोड़ होना यह संकेत देता है कि आतंकवादी पुंछ, राजौरी, सूरनकोट, मेंढर, पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस मौके पर विजय, एस काला सिंह, मोहिंद्र, दलीप, विकास, दीपक, बालू कुमार और अन्य मौजूद रहे।