फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against smart meter

Jammu News: स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest against smart meter
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कनाल रोड, कृष्णा नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर, संपत्ति कर सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालते हुए जनविरोधी नीतियों के लिए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, जनता पर मनमाने फैसले थोपे जा रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


पीसीसी सचिव नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उक्त क्षेत्र में अधिकांश परिवार समाज के कमजोर वर्ग से संबंधित हैं और उनकी आय बहुत कम है। स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर का बोझ उनकी क्षमता से परे होगा। गरीबों और वंचित लोगों के हितों को देखते हुए प्रदेश प्रशासन को इस कदम को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के ज्वलंत मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को पेंशन लाभ नहीं दिया जा रहा है। कई लोगों की पेंशन पर आजीविका चल रही थी। लोगों के हितों के लिए कांग्रेस अपनी आवाज उठाना जारी रखेगी। प्रदर्शन में पवन शर्मा, अनीता शर्मा, दर्शन लाल, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed