फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest Against Shortage of Electricity And Water

Jammu News: अनियमित जलापूर्ति व बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest Against Shortage of Electricity And Water
(फोटो) - डोगरा फ्रंट शिवसेना के सदस्यों ने शहर में विरोधी रैली निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भीषण गर्मी में अनियमित जलापूर्ति और बिजली कटौती के खिलाफ डोगरा फ्रंट शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में वीरवार को शहर में विरोध रैली निकाली और प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता पानी और बिजली की कमी को दर्शाते हुए खाली मिट्टी के बर्तन और बाल्टियां लेकर चल रहे थे।

अशोक गुप्ता ने कहा कि जम्मू शहर में छह घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशानी हो रहे हैं, जबकि गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है। इन दिनों जब तापमान बढ़ रहा है, केवल बिजली और पानी ही चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत दे सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से ये दोनों ही वस्तुएं आम नागरिक की पहुंच से बाहर हो गई है। प्रशासन को पिछली सरकारों की तरह बिजली खरीदने का सुझाव देते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि इस संकट पर प्रशासन की चुप्पी गर्मी की मार झेल रहे लोगों के बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि जल विभाग को पंपिंग स्टेशन पर उसी तरह जनरेटर लगाना चाहिए जैसे कश्मीर में लगाया गया है ताकि पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो। प्रदर्शन में अभिषेक, बंटू, विक्की, कालू, प्रेम, नरेश, शशि, विनय, विकास, राजेश, पप्पू समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed