फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against Pakistan, crop harvesting is not happening due to shelling

पाक की नापाक हरकतों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, गोलाबारी की वजह से मुसीबत में जिंदगी

Sat, 26 Oct 2019 12:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest against Pakistan, crop harvesting is not happening due to shelling
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने गुरुवार को पूरी रात गोले दागे। इसमें गुज्जर समुदाय के मक्खन दीन के डेरे में बंधे दो मवेशियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक गोलाबारी हुई। बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से मनियारी और सतपाल पोस्ट के नजदीक चल रहे सुरक्षा बांध निर्माण कार्य को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सीमावर्ती लोगों में लगातार हो रही गोलाबारी से रोष बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक हर बार बंकर में भागकर जान नहीं बचाई जा सकती। पिछले 40 दिन से हो रही गोलाबारी में उनकी अधिकतर रातें बंकरों में ही कटी हैं। ऊपर से फसल की कटाई भी शुरू नहीं हो पा रही है।    
विज्ञापन


-गोलाबारी प्रभावितों को दस हजार की सहायता
कठुआ के उपायुक्त ओम प्रकाश ने मनियारी गांव में पहुंचकर गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिन चार लोगों को नकसान हुआ है उन्हें 10-10 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई है। पिछले दिनों हुई गोलाबारी में यशपाल का कुल्ला जल गया था वहीं शामलाल के घर में घुसी गोली ने ट्रंक में रखा सामान जला दिया था। कुछ दिन पहले सैद अली की भैंस जख्मी हुई थी। गुरुवार रात हुई गोलाबारी में मक्खन दीन की दो भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की अकारण फायरिंग के खिलाफ स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed