फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against farming bill

कृषि कानूनों के खिलाफ कुंजवानी में आज चक्का जाम करेंगे किसान

विज्ञापन
protest against farming bill
जम्मू। कुंजवानी चौक में काले कानूनों के खिलाफ शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक किसान चक्का जाम करेंगे। इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से किसान हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों के बाहर भी प्रदर्शन किए जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी किशोर कुमार और सरपंच परविंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू के कुंजवानी में चक्का जाम किया जाएगा। किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग सरकार से करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सिख संगठन, किसान सभाएं, सीपीआईएम के अलावा अन्य संगठनों से भी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन के दौरान वाहनों के पहिए थम सकते हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो सकती है। देशभर में किसान लगातार मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान तहरीक के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि किसानों की मांगें नहीं मानीं जा रही हैं। केंद्र सरकार जबरन अपने आदेश किसानों पर थोप रही है। आरोप है कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है, जिसे सहन नहीं करेंगे। केंद्र सरकार से काले कृषि कानूनाें को वापस लेने की मांग की जा रही है। अब किसानाें ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी तरह कठुआ में भी चक्का जाम होगा। यहां पर पड़ोसी राज्यों से प्रदेश में आने वाले वाहनों को रोका जा सकता है। यहां पर सांबा और कठुआ के किसान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा किसान अपने-अपने जिलों में मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दिन भर चलता रहा बैठकों का दौर
किसान संगठनों, सिख संगठनों के अलावा अन्य संगठन आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को दिन भर बैठकें करते रहे। देर शाम को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया। इसमें सब संगठन मिलकर आवाज बुलंद करेंगे।
------
यहां भी होंगे प्रदर्शन
अरनिया, आरएस पुरा, अखनूर समेत अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन किए जाएंगे। यहां पर किसान अपने स्तर पर प्रदर्शन कर मांगों के संबंध में आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed