{"_id":"66760b3e528234aa850766c4","slug":"protest-against-electricity-bill-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101299-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली खपत से अधिक बिल आने पर ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली खपत से अधिक बिल आने पर ग्रामीणों में रोष
Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। सिंबल कैंप सहित अन्य गांव के ग्रामीणों ने बिजली के अधिक बिल आने पर विभाग के उप जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। पंचायत के पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह का कहना है कि पहले उपभोक्ताओं को एक हजार रुपये तक बिल आता था, मगर स्मार्ट मीटर लगने के बाद दो हजार से लेकर सात-आठ हजार रुपये के बिल आ रहे हैं।
आए दिन बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कार्यालय में एक बजे तक एईई के नहीं पहुंचने पर लोग किस अधिकारी से बात करें। उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग का यही रवैया रहा तो ग्रामीण बिजली विभाग के कमिश्नर के कार्यालय जाकर बात करेंगे। अगर समाधान नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे। उपभोक्ता सोहन सिंह, कीर्तन सिंह, शाम लाल आदि ने कहा कि बिजली विभाग के मीटर रीडर कार्यालय में बैठ रीडिंग उपभोक्ताओं के अधिक राशि के बिल भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की और लगाए स्मार्ट मीटर की राशि उपभोक्ताओं से ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मीटर बिजली विभाग की और लगाए जाने पर उपभोक्ताओं से राशि न ली जाए। कार्यालय में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी ने कहा कि एईई छुट्टी पर हैं और जो बिल उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे वह उपभोक्ताओं की रीडिंग के मुताबिक ही हैं।