फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Protest against central government against inflation

महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest against central government against inflation
रामबन। रामबन में कांग्रे ने महंगाई और प्रापर्टी टैक्स के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं भाजपा सरकार से टैक्स टेररिज्म बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष फारूक कटोच की अध्यक्षता में बस अड्डे पर मंहगाई एवं प्रापर्टी टैक्स को लेकर एनडीए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रोष रैली भी निकाली गई, जोकि मुख्य बस अड्डे से शुरू हो कर मस्जिद मार्केट में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का टैक्स टेररिज्म चला रही है। इसमें टोल प्लाजा से गरीब लोगों को लुटा जा रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, गैस सिलिंडर महंगा और हर चीज में मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। 45 दिवसीय विरोध अभियन के तहत वीरवार को रामबन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कौर, पूर्व विधायक अशोक कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष राशिद मालिक, एनएसयुआई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह राजू, उपाध्यक्ष गोपाल रैना, शाहरुख भट्टी, ब्लॉक अध्यक्ष सरदार जनक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed