फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest against case is withdrawn from stone pelters

पत्थरबाजों से केस वापस लिया तो बिगड़ेंगे हालात

Fri, 24 Nov 2017 11:52 PM IST
एस के खाजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
एस के खाजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ Updated Fri, 24 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
protest against case is withdrawn from stone pelters

पत्थरबाजों पर दर्ज केस वापस लेने के ऐलान के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पत्थरबाजों को रिहा कर सरकार ठीक नहीं कर रही।

विज्ञापन

अगर ऐसा होता है तो कश्मीर के हालात और अधिक खराब होंगे। इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे तहसील प्रधान एसके भंडारी ने कहा कि सरकार पत्थरबाजों पर से केस हटाकर उन्हें रिहा करने का फैसला कर रही है।
विज्ञापन

यह राज्य की शांति के लिए ठीक नहीं है। पत्थरबाजों को पहले भी सरकार ने रिहा किया तो उन्होंने फिर कश्मीर की शांति भंग की है। सरकार को पूर्व की घटनाओं से सबक लेना चाहिए न कि बार-बार वैसे गलतियों को दोहराकर राज्य का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इन्हें बच्चा कर रही है और इनकी द्वारा की गई पत्थरबाजी को बचपन में की गई गलती।

लेकिन असल में सरकार इन्हें पनाह दे रही है और अपने वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पहले सरकार ने पंचायती चुनावों का ऐलान किया और अब इन्हें रिहा कर अपने वोट बैंक को बढ़ाने का काम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है कि वह राज्य में मात्र अपने स्वार्थ और सत्ता सुख के लिए काम करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed