{"_id":"67ddd42e657cd613b60ee522","slug":"protection-and-conservation-of-forest-resources-is-necessary-for-food-security-javed-jammu-news-c-10-lko1027-571944-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा के लिए वन संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण जरूरी : जावेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा के लिए वन संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण जरूरी : जावेद
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर जम्मू मेंं अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते मेंत्री जावेद राण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। वन विभाग की तरफ से कन्वेंशन सेंटर जम्मू में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वन पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री जावेद राणा मुख्य अतिथि रहे।
मंत्री ने कहा कि स्वच्छ हवा, पानी की उपलब्धता, जैव विविधता, पारिस्थितिकी संतुलन में वनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस वर्ष दिवस का विषय वन और भोजन है। इसलिए, हमारी खाद्य सुरक्षा के लिए वन संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण जरूरी है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरे-भरे उपोष्ण कटिबंधीय जंगलों से लेकर प्राचीन अल्पाइन घास के मैदानों मौजूद हैं। उन्होंने वन विभाग की तरफ से चारा विकास को बढ़ावा देने, इको-पार्कों के माध्यम से पर्यटन को पंचायत स्तर पर किए जा रहे आजीविका प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां अभियान में प्रदेश में डेढ़ करोड़ पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य जल्द प्राप्त कर लेंगे। मंत्री ने मृदा संरक्षण प्रशिक्षण स्कूल मीरां साहिब और वन रक्षक प्रशिक्षण स्कूल, डूमी, अखनूर के सफल वनपाल और वन रक्षक प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयुक्त सचिव, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण शीतल नंदा, पीसीसीएफ एवं एचओएफएफ सुरेश कुमार गुप्ता और सीसीएफ जम्मू एमके कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
18 वन कर्मियों को फारेस्ट्री अवार्ड
जम्मू। वन, पारिस्थितिकी व पर्यावरण विभाग की ओर से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 18 कर्मचारियों को यूटी स्तरीय फारेस्ट्री अवार्ड दिया गया है। इसमें जम्मू वन डिवीजन से सुरिंदर सिंह चिब, पीर पंजाब वन डिवीजन से मुदद्सर अहमद शाह, जम्मू वन डिवीजन से विकास गुप्ता, सुरजीत सिंह, माल ज्योति, कामराज वन डिवीजन से एजाज अहमद खान, लंगेट वन डिवीजन से मोहम्मद असलम लोन, जम्मू वन डिवीजन से विपिन जमवाल, रेयाज अहमद, संसार चंद, शाम सिंह, रोमित कुमार, दीपक शर्मा, अजय कुमार, अजय शर्मा, पीर पंजाल वन डिवीजन से एजाज अहमद भट्ट, स्पेशल फारेस्ट डिवीजन कुलगाम से नासिर उल इस्लाम तांत्रे और लंगेट वन डिवीजन से जावेद अहमद अहंगार शामिल हैं।