{"_id":"6021193054440f794c71c752","slug":"propose-day-celebrated-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के सफर पर साथ चलने को किया प्रपोज, साथी से कही दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के सफर पर साथ चलने को किया प्रपोज, साथी से कही दिल की बात
Mon, 08 Feb 2021 04:27 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 08 Feb 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
शहर के पार्क में प्रपोज करता हुआ युवक
- फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानि प्रपोज डे को युवाओं द्वारा बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। युवाओं ने फूल देकर प्यार का इजहार किया और प्यार करने वालों ने कार्ड, गिफ्ट, कप आदि देकर दिल की बात कही। सोशल साइट पर अपने चाहने वालों के नाम पोस्ट कर शेयर की गई।
प्रपोज डे पर मॉल, दुकानों से कार्ड, गिफ्ट की दिनभर खूब खरीदारी हुई। शहर के पार्कों पर युवाओं की भीड़ रही और एक-दूसरे से अपने दिल की बात कहते हुए युवा नज़र आए। युवाओं ने प्यार की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए गुलाब देकर इजहार-ए-इश्क किया और अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जानिए जम्मू-कश्मीर में किस जगह पर लगी है खास प्रदर्शनी, बांस की कलाकृतियां भा लेंगी दिल
विज्ञापन
शहर के तवी फ्रंट पार्क, बाग-ए-बाहु में युवा जोड़ों का तांता दिखा। साथ ही नवविवाहित जोड़े भी प्रपोज डे को मनाते हुए नज़र आए। कई युवा अपने पुराने लव पाइंट पर पहुंचे और अपने चाहने वालों को प्रपोज किया। वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे के लिए भी शहर के बाजारों में खूब खरादारी हो रही है।