Prophet Remarks Row: भद्रवाह में सांप्रदायिक तनाव भड़काने में धर्मगुरु गिरफ्तार, कर्फ्यू जारी और मोबाइल इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी बंद
चिनाब घाटी के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट अभी बंद है। पुलिस के अनुसार, गनई पर 9 जून को भद्रवाह की मरकजी जामिया मस्जिद से भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। यह भाषण उसने भाजपा के पूर्व नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के विरोध में आयोजित रैली के दौरान दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग की चिनाब घाटी के डोडा जिले के भद्रवाह, किश्तवाड़ जिलों में रविवार को लगातार चौथे दिन कर्फ्यू जारी रहा। जबकि रामबन और डोडा शहर में निषेधाज्ञा के तहत कड़े प्रतिबंध लागू रहे। कुछ दुकानें खुली रहीं। भद्रवाह से रविवार तड़के सांप्रदायिक तनाव भड़काने के आरोप में धर्म गुरु आदिल गफूर गनई को चिनार मोहल्ले स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
चिनाब घाटी के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट अभी बंद
चिनाब घाटी के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट अभी बंद है। पुलिस के अनुसार, गनई पर 9 जून को भद्रवाह की मरकजी जामिया मस्जिद से भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। यह भाषण उसने भाजपा के पूर्व नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के विरोध में आयोजित रैली के दौरान दिया था।
चिनाब घाटी से गनई इस मामले में गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति
भड़काऊ भाषण के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड की धारा 295 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के उद्देश्य से) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।
अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापा
इस पूरे प्रकरण में चिनाब घाटी से गनई इस मामले में गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापा मार रही है। डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
भद्रवाह शहर में कर्फ्यू के दौरान कोई ढील नहीं
भद्रवाह शहर में कर्फ्यू के दौरान कोई ढील नहीं दी गई। जबकि किश्तवाड़ शहर के अलावा गंदोह, ठाठरी और डोडा कस्बों में भी धारा 144 के तहत सख्त प्रतिबंध जारी रहे। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और कर्फ्यू में राहत देने का फैसला परिस्थितियों के अनुरूप लिया जाएगा। सड़कों पर सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं।
वीडियो वायरल होने पर बढ़ा था तनाव
शांति के लिए प्रमुख नागरिक और पुलिस भी सक्रिय हैं। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के प्रमुख नागरिक पुलिस के साथ सक्रिय हैं। स्थिति को सामान्य बनाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। मालूम हो कि डोडा के भद्रवाह शहर में वीरवार को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
भड़काऊ भाषणों के कथित वीडियो क्लिप वायरल
प्रशासन के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी सड़क खाली करने के लिए तैयार हो गए और पड़ोसी जामा मस्जिद में चले गए थे। इसी दौरान देर शाम सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषणों के कथित वीडियो क्लिप वायरल हो जाने के बाद तनाव बढ़ गया था और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कर्फ्यू लगा दिया था।
एहतियात के तौर पर भद्रवाह और किश्तवाड़ कस्बों सहित लगभग पूरी चिनाब घाटी के कई इलाकों में ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं।