फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Property of terrorist supporter seized in Mahore

Jammu News: माहौर में आतंकवादी समर्थक की संपत्ति जब्त

Thu, 16 Oct 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 16 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Property of terrorist supporter seized in Mahore
रियासी। जिला पुलिस ने एक आतंकवादी समर्थक की संपत्ति जब्त की। आरोपी मोहम्मद शरीफ मिरासी पुत्र गुलाम मोहम्मद जो सिलधर माहौर का निवासी है। बुधवार को उसकी संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शरीफ वर्ष 2000 में आतंकवादी समूह में शामिल हुआ था। बाद में हथियार, गोला-बारूद और प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वर्ष 2010 में पाकिस्तान चला गया। शुरुआत में वह हिजबुल मुजाहिदीन संगठन में शामिल हुआ फिर लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया। वह सीमा पार से प्रदेश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा था।
विज्ञापन

कार्रवाई के तहत सिलधर माहौर में खसरा संख्या 138 और 150 के अंतर्गत आने वाली 3 कनाल और 6 मरला ज़मीन को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यूए(पी)ए की धारा 25 के तहत ज़ब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन माहौर में दर्ज एफआईआर से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी परमवीर ने कहा कि यह निर्णायक कदम आतंकवादी संगठनों और उनके सीमा पार संचालकों के रसद, वित्तीय और परिचालन नेटवर्क को ध्वस्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। संपत्ति की कुर्की उन लोगों को कड़ा संदेश है जो देश के भीतर या बाहर से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं या उनका समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed