फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Properties of four terrorist helpers confiscated in Kupwara

Narco Terror Funding : कुपवाड़ा में चार आतंकी मददगारों की संपत्तियां कुर्क, NIA ने जब्त की 2.27 करोड़ की नकदी

Sun, 25 Feb 2024 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:07 AM IST
सार

कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले टेरर फंडिंग नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़े कदम में एनआईए ने चार आवासीय संपत्तियों को कुर्क करने के साथ नकदी जब्त की है। ये संपत्तियां लश्कर-ए ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी मददगारों की हैं।

विज्ञापन
Properties of four terrorist helpers confiscated in Kupwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नारको टेरर फंडिंग मामले में चार आतंकी मददगारों की संपत्तियां कुर्क कर दीं। कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले टेरर फंडिंग नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़े कदम में एनआईए ने चार आवासीय संपत्तियों को कुर्क करने के साथ नकदी जब्त की है। ये संपत्तियां लश्कर-ए ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी मददगारों की हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, एनआईए ने कुपवाड़ा जिले की हंदवाड़ा तहसील में आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क किया है। इनमें यूए (पी) अधिनियम की धारा 25 के तहत कुल 2.27 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। कुर्क की गई अचल संपत्तियों में आरोपी आफाक अहमद वानी का दो मंजिला मकान, आरोपी मुनीर अहमद पांडे का एक मंजिला मकान, सलीम अंद्राबी का मकान और इस्लाम उल हक का दो मंजिला मकान शामिल है।
विज्ञापन


मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एनआईए ने 15 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, मामला हंदवाड़ा-कुपवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर और हिजबुल द्वारा हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए नशा तस्करी से जुटाई गई राशि के उपयोग से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंदवाड़ा के लंगेट इलाके में वाहनों की जांच के दौरान एक काले बैग भारी मात्रा में भारतीय करंसी की बरामदगी के बाद मामला दर्ज किया गया था। कार के ड्राइवर अब्दुल मोमिन पीर से प्रारंभिक पूछताछ में नारको टेरर नेक्सस के बारे में खुलासा किया, जिससे बाद एनआईए ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।


एनआईए ने कहा कि इस मामले से जुड़े कई आरोपियों के घरों में शुरुआती तलाशी के दौरान 21 किलोग्राम हेरोइन के अलावा बड़ी मात्रा में नकदी सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। एजेंसी कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा के लिए अपने निरंतर प्रयास जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed