फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   project,development

तवी किनारे शहरवासी जल्द ले सकेंगे साइकिलिंग का मजा

विज्ञापन
project,development
जम्मू। तवी नदी के किनारे जल्द शहरवासी साइकिलिंग का मजा ले पाएंगे। तवी के साथ वेंडिंग जोन के रूप में उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के साथ ट्रैक पर हरियाली वाले स्थलों का भी विस्तार किया जाएगा। इसमें लोगों को तवी के विहंगम दृश्य के साथ खुशनुमा वातावरण मिल सकेगा। इन दोनों परियोजनाओं के लिए उपयुक्त स्थान की जल्द शिनाख्त करने को कहा गया है। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से करवाई जा रही विभिन्न प्रतिष्टित परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने प्रस्तावित साइकिल ट्रैक, ग्रीन स्थल आदि परियोजनाओं को रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के साथ एकीकृत करके एक विकास प्रोजेक्ट के रूप में सामने लाने को कहा है। उन्होंने जंबू जू में 62.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पशु बाड़ों और एवियरी का निरीक्षण किया। बताया गया कि एवियरी पूरे देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा होगा। मुख्य सचिव ने मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेश गुप्ता को कहा कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए योजना बनाई जाई, ताकि इसे जल्द लोगों के लिए शुरू किया जा सके। उन्होंने जरूरी औपचारिकताओं की मंजूरी के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के पास पड़े लंबित मामले का जल्द निपटान पर जोर दिया।
विज्ञापन

------------------
म्यूजिकल वाटर फाउंटेन लाइट एंड
साउंड प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश
प्रधान सचिव ने पर्यटन विभाग की ओर से बाग-ए बाहू में म्यूजिकल वाटर फाउंटेन लाइट एंड साउंड प्रोजेक्ट और फ्लोरीकल्चर विभाग की ओर से निर्माणाधीन एंफी थियेटर का जायजा लिया। उन्होंने पर्यटन विभाग को परियोजना के परिचालन अनुमान तैयार करने और एक उपयुक्त राजस्व तंत्र तैयार करने का निर्देश दिया, जिसे भविष्य में परियोजना के चालू होने पर शामिल किया जाए। विभाग को सुनिश्चित करने को कहा गया कि मानक मानदंडों के तहत एंफी थियेटर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और रोशनी सुनिश्चित की जाए और काम में तेजी लाई जाए मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा को परियोजना के चालू होने से पहले एंफी थियेटर तक जाने वाली सड़क का विकास सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed