{"_id":"62279fd709785447a915e26d","slug":"programme-reasi-news-jmu255339813","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक का मंचन कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक का मंचन कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से किया आगाह
विज्ञापन
रियासी में किए गए नाटक के दौरान मौके पर मौजूद अतिथि तथा अन्य।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय टेंपो स्टेंड के पास नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नाटक का मंचन किया। इस दौरान नटरंग थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने अपने अभिनय से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
ग्रुप के कलाकारों ने नाटक के जरिए संदेश दिया कि आज के दौर में युवा वर्ग नशे के दलदल में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद करने पर तुला है। इस नाटक के जरिये कलाकारों ने बताया कि नशे के चंगुल में फंसने वाले युवाओं की भविष्य में कैसी दुर्गति होने वाली है। इस दौरान डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। इसके लिए वह किसी को नशा करते हुए देखते हैं, तो उसके बारे में उसके परिजनों को बताकर उसे इससे छुटकारा दिलाए।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों पर पूरा ध्यान दें। वहीं, एसएसपी अमित गुप्ता ने कहा कि नशे को खत्म करने में पुलिस की सकारात्मक भूमिका रहेगी। जहां तक संभव होगा, पुलिस नशे से छुटकारा दिलाने में भरपूर प्रयास करेगी। नाटक को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ कई स्कूलों के विद्यार्थी व आम लोग भी पहुंचे।

रियासी में नाटक का मंचन करते हुए नटरंग थिएटर ग्रुप के कलाकार।- फोटो : REASI
विज्ञापन