फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Actress Pallavi Joshi and Director Vivek Agnihotri Harath Milan

जम्मू-कश्मीरः अभिनेत्री पल्लवी जोशी और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैरथ मिलन समागम में पहुंचे

Sun, 07 Mar 2021 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 07 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Actress Pallavi Joshi and Director Vivek Agnihotri Harath Milan
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

यूथ ऑल इंडिया कश्मीर समाज (वाईएआईकेएस) ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बोहड़ी में हैरथ मिलन समागम करवाया। इसकी अध्यक्षता समाज के उत्तर भारत के अध्यक्ष आरके भट ने की। समागम में युवा पीढ़ी के साथ सभी धर्मों के लोगों को एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री पल्लवी जोशी और फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पहुंचे, जिनका पद्मश्री डॉ. केएन पंडिता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया गया, जिसमें समाज से जुड़े कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। अध्यक्ष आरके भट ने कहा कि हैरथ मिलन हर साल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ जोड़ना है।
विज्ञापन


मौके पर जीकेपीडी के फाउंडर डॉ. सुरिंदर कॉल, सेवानिवृत्त डीजीपी कुलदीप खोदा, स्वामी कुमार, जीकेपीडी के नेशनल हेड उत्पल कॉल, युद्धवीर सेठी, प्रिया सेठी, जम्मू यूनिवर्सिटी के वीसी मनोज धर, वीना पंडिता, टीके भट, डॉ. इंदू कॉल, जस्टिस बीएल सराफ, रमन माथू, मूला राम, दिलावर मीर, एसके कॉल, विरेंद्र रैना, जोगिंद्र कॉल, डॉ. सुशील वट्टल, रोशन लाल पंडिता, कुलदीप पंडिता आदि मौजूद रहे। इस दौरान लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सजने लगे शिवालय, शोभायात्रा की तैयारियां शुरू

महाशिवरात्रि के लिए शहर में शिवालयों को रंग-रोगन के साथ सजाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध श्री रणवीरेश्वर मंदिर से लेकर छोटे मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है। शिवरात्रि पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियां भी जोरों पर है। श्रीरणवीरेश्वर मंदिर परिसर में कारीगर शोभायात्रा में झांकी के लिए नंदी, भगवान भोलेनाथ की मूर्ति को तैयार कर रहे हैं। 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन श्री रणवीरेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए मंदिर परिसर में वापस पहुंचेगी। इसमें शिव-पार्वती, काली माता की झांकियां देखने को मिलेंगी। इस बार कोरोना महामारी के बीच 11 मार्च को महाशिवरात्री मनाई जाएगी। पीरखो में भी धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाएगा।
 

महाशिवरात्रि पर इन छह स्थानों पर मिलेगी मछली

महाशिवरात्रि कश्मीरी पंडित समुदाय मछली के पकवान बनाता है। ऐसे में लोगों के मछली की उपलब्धता सुविधाजनक हो इसके लिए मछली पालन विभाग की ओर से ट्राउट और कॉर्प मछलियों की विशेष सेल लगाई जाएगी। इन दो प्रजातियों की मछलियां नौ और 10 मार्च को शहर में बने विभिन्न माइग्रेंट कैंप और मछली फार्म पर उपलब्ध होंगी। विभाग की ओर से माइग्रेंट कैप जगती, पीरखो, बूटानगर मुट्ठी, आनंद नगर बोहड़ी, गंग्याल और टीआरटी नगरोटा में विशेष काउंटर के साथ मोबाइल रेफ्रिजरेटड वैन भी उपलब्ध रहेगी, ताकि लोग इनकी खरीदारी कर सकें। इसके साथ ट्राउट मछली की विशेष सेल नरवाल मछली मार्केट में भी होगी। 
 

शिवरात्रि के लिए क्षीर भवानी और सारिक भवन में पूजा-अर्चना शुरू

शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शहर के क्षीर भवानी मंदिर और सारिका भवानी पलौड़ा जम्मू पूजा-अर्चना शुरू हुई। कश्मीरी पंडित समाज की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, देवी पूजा की गई। जम्मू सहित कश्मीर के विभिन्न मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम हो रहे हैं। मंदिरों में पारंपरिक पूजा-अर्चना और हवन किया जागा। शनिवार को हुई पूजा में बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed