फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   programme gurumat smagam, jammu news

शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

विज्ञापन
programme gurumat smagam, jammu news
जम्मू। संत गुरुबख्श सिंह धन्ना की याद में रविवार को गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारा साहिब अखनूर रोड दोमाना में गुरमति समागम करवाया गया। यह कार्यक्रम डेरा मुखी पुरा दान के संत तेजवंत सिंह के सानिध्य में करवाया गया। रागी जत्थे में भाई संदीप सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब (अमृतसर), भाई सुरिंदर सिंह और भाई नछत्तर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान भाई हरबिंदर सिंह, पाराचक एसजीपीसी (प्रभारी जम्मू और कश्मीर) ने संगत को शांति और मानवता की भलाई के लिए गुरु ग्रंथ साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने का अग्रह किया। उन्होंने कहा कि संत गुरुबख्श सिंह एक क्रांतिकारी, आध्यात्मिक ईमानदार व्यक्तित्व थे। ब्यूरो
विज्ञापन

--
लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन
जम्मू। जय हिंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाई जा रही लॉन टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। गुलशन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर आईजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में खेले गए मैच चार अलग-अलग श्रेणियों में करवाए गए। मुकेश सिंह ने कहा कि जेके पुलिस खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के प्रतिभागी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जेके टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेहतर कोच हैं, जो टेनिस में उभरते हुए प्रतिभाओं को निखारने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed