{"_id":"6097ca98707b8d23c94d3c31","slug":"production-of-oxygen-in-government-medical-college-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: जीएमसी जम्मू में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू, 'संजीवनी' के लिए नहीं भटकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: जीएमसी जम्मू में ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू, 'संजीवनी' के लिए नहीं भटकेंगे मरीज
Sun, 09 May 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 09 May 2021 05:12 PM IST
सार
इस प्लांट से जीएमसी जम्मू में 125 कोविड बेडों पर भर्ती मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में भर्ती कोविड मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में पहले से चल रहे ऑक्सीजन प्लांटों के अलावा अतिरिक्त 2400 एलपीएम का उत्पादन भी शुरू हो गया। इस प्लांट के सभी ट्रायल सफल रहे।
विज्ञापन
2400 एलपीएम का अतिरिक्त ऑक्सीजन उत्पादन शुरू होने से कोविड मरीजों की ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए जीएमसी में पर्याप्त बंदोबस्त हो गया है। वहीं 15 से 20 दिनों में डीआरडीओ की तरफ से भगवती नगर में बनाए जा रहे 500 बेड वाले अस्थायी अस्पताल के अलावा वहां पर ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से सभी बेडों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन