{"_id":"67994908073ddb2d4f02638f","slug":"procession-taken-out-on-the-birth-anniversary-of-baba-lal-dayal-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100995-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा लाल दयाल की जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा लाल दयाल की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Wed, 29 Jan 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : akhnoor
बाबा लाल दयाल मंदिर में 31 जनवरी को होगा मुख्य कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। बाबा लाल दयाल की 689वीं जयंती के उपलक्ष्य में हरि मंदिर घाट स्थित मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बस अड्डा, मेन चौक, राजा बाजार, लिंक रोड सहित अन्य बाजारों से होकर गुजरी।
शोभायात्रा के दौरान बाबा लाल दयाल की जीवनी पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच युवाओं ने थिरक कर उत्साह जताया। वहीं, महिलाओं ने भजन गाए। इस दौरान जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सत्संग के अलावा पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर के प्रधान मदन कपूर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को बाबा लाल दयाल मंदिर में मुख्य कार्यक्रम होगा। इस दिन सुबह से सत्संग किया जाएगा, जबकि दोपहर के समय श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान स्वर्ण सिंह, कुलदीप बनोत्रा, अनु मन्हास, गौरव भाटिया, नरेंद्र सिंह, नरेश आनंद, सोनू, कुलदीप शर्मा, रमन कुमार, नितिश अबरोल सहित अन्य उपस्थित रहे।