{"_id":"60f738ad8ebc3e8342331966","slug":"problem-waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu2398879154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू कर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू कर बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पहाड़ी और ऊपरी इलाकों में हो मूसलाधार बारिश से मंगलवार सुबह अचानक तवी नदी में जलस्तर बढ़ने से एक व्यक्ति नदी के बीच फंस गया। सूचना मिलने पर स्टेट डिजास्टर रिस्पांड फोर्स (एसडीआरएफ) के जवानों ने स्थानीय युवकों की मदद से करीब एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में पीड़ित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मीरां साहिब निवासी राज कुमार शौच के लिए तवी नदी के किनारे गया था, तभी जलस्तर बढ़ गया।
स्थानीय लोगों ने बिक्रम चौक स्थित पुल से तवी में पानी के बीच फंसे राजकुमार को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी का तेज बहाव होने पर एसडीआरएफ को सूचित किया गया। एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में अपने साथ नाव और रस्सी लेकर पहुंचे थे। उस समय राजकुमार एक टापू पर चढ़ा था, लेकिन तवी में जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था। जवान मानव श्रृंखला बनाकर रस्सी के सहारे आगे बढ़े। इसमें स्थानीय युवाओं ने भी मदद की और व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। वेयर हाउस चौकी प्रभारी रोहित गांधी ने बताया कि व्यक्ति को बचाने के लिए पुलिस कर्मी भी जुटे रहे। उन्होंने बताया कि राजकुमार शहर में किसी काम से आया था, लेकिन शौच के लिए वह तवी में चला गया और अचानक जलस्तर बढ़ गया।
-----------
लोगों को तवी किनारे
न जाने के लिए कहा
पुलिस ने तवी नदी के किनारे बसे गुज्जर, बक्करवाल के अलावा अन्य परिवारों के पास पहुंचकर उन्हें तवी में न जाने की हिदायत दी। बरसात के दिनों में तवी में कई बार लोग पानी के तेज बहाव में फंसते रहे हैं। पहाड़ों पर लगातार मूसलाधार बारिश के कारण तवी नदी सहित अन्य नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों को अलर्ट किया गया है। हालांकि मंगलवार शाम को मौसम में सुधार होने पर नदी-नालों में जलस्तर कम हो गया था।