फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,waether,jammu news

आसमान से बरसे अंगारे, पारा फिर 40 के पार

विज्ञापन
problem,waether,jammu news
जम्मू। जून के आगे बढ़ने के साथ गर्मी भी अपना रंग दिखा रही है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। राजधानी जम्मू में तपिश से पसीने छूट रहे हैं। आसमान से बरस रही आग से इंसानों के साथ जानवर भी परेशान हैं। भीषण गर्मी से बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा। जम्मू में बुधवार को दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कश्मीर में भी तपिश बढ़ी है और कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25-26 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, लेकिन वीरवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। गर्मी ने सुबह से ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को तपिश से हर किसी की हालत खराब हो रही थी। भीषण गर्मी के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। इस तपिश में बिजली की अघोषित कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। थोड़े थोड़े अंतराल के बाद लग रहे कट के कारण खासतौर पर घरों पर आइसोलेट कोरोना संक्रमित और अन्य दूसरे मरीज ज्यादा परेशान हो रहे हैं। बाजारों में दिन के समय खरीदारों की भीड़ कम हुई है और लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। तपिश के साथ गर्म हवाएं भी परेशान कर रही हैं। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 36.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.2, बटोत में 30.5, भद्रवाह में 33.1, लेह में 19.7 और कारगिल में 25.6 डिगरी सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

------जम्मू का तापमान
अधिकतम 40.5
न्यूनतम 26.1
सूर्योदय 05.26
सूर्यास्त 07.43
मौसम विज्ञान केद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed