फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,waether

भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बत्ती गुल, 20 ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
problem,waether
जम्मू। तीन दिन लगातार मौसम खराब रहने से शहर में लोगों को बिजली-पानी के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में मंगलवार रात भर बत्ती गुल रही, बुधवार को भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। शहर में नरवाल, कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी, मुट्ठी, बेली चराना, पुराना शहर, न्यू प्लाट सहित अन्य इलाकों में 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले हैं। कुछ इलाकों में अस्थायी प्रबंध कर बिजली बहाल की गई है। सैनिक कॉलोनी, नरवाल, बटिंडी में लोड बढ़ने से टांसफार्मर जले। मौजूदा समय में जम्मू संभाग में 100 मेगावाट तक लोड बढ़ गया है। जैसे ही बलोअर, हीटर और अन्य बिजली उपकरण जलते हैं तो लोड बड़ने से बिजली गुल हो जा रही है। बुधवार को कर्मचारी व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहे। कुछ इलाकों में जले ट्रांसफार्मर हटाकर नए लगाए गए हैं। क्षतिग्रस्त तारों को बदला गया है। उधर, बिजली बंद रहने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। दिन के समय लोगों को 10 से 15 मिनट ही पानी की आपूर्ति हुई है। बिजली बंद होने के कारण जल शक्ति विभाग की मोटरें नहीं चल रही हैं। इस कारण टैंकों में पानी नहीं भर पा रहा। अब हालात सामान्य होने पर ही पानी की आपूर्ति समय पर हो सकेगी।
विज्ञापन

-------
खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। समस्या का हल किया जा रहा है। अधिकांश जगहों में बिजली बहाल कर दी गई है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- पीडी सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed