फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,sports,jammu news,covid

छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद, खेल मैदानों पर जुट रही भीड़

विज्ञापन
problem,sports,jammu news,covid
जम्मू। छोटे बच्चों में कोविड संक्रमण न फैले इसके लिए सरकार ने 9वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखे हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा ही आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों की भीड़ जुट रही है। जिला एवं जोनल स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में ज्यादातर बच्चे अंडर-18 आयु वर्ग से कम हैं। इन प्रतियोगिताओं में कोविड एसओपी के नाम सिर्फ मास्क को प्राथमिकता दी जा रहा, सामाजिक दूरी के नियम ताक पर हैं।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से बच्चों को स्कूलों से दूर रखा गया है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। सरकार स्कूल खोलने की बजाय बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा रही है। अगर स्कूलों में बच्चों के आने से कोविड फैलने का खतरा है तो खेल प्रतियोगिताओं में वह खतरा कैसे कम हो जाता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल सहित अन्य खेल एसोसिएशन की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें अंडर 14, 16, 18 और 19 आयु वर्ग के स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी सरकारी स्कूलों में हो रहा है। हाल की में खेल विभाग ने खेल गांव नगरोटा में जिला स्तरीय अंतर जोनल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें 700 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

---
उधमपुर और राजोरी में कोविड के शिकार हुए हैं बच्चे
कोविड का असर छोटे बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। सितंबर में उधमपुर और राजोरी और लद्दाख में बच्चे कोविड का शिकार हो चुके हैं। स्कूलों में एसओपी का सख्ती से पालन होने के बाद भी बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहा हैं। खेल प्रतियोगिताओं में एसओपी का पालन भी नहीं हो रहा, ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चों का इनमें भाग लेना कोविड को न्योता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed