फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem

सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है सब्जी मंडी

विज्ञापन
problem
बाड़ी ब्राह्मण। सब्जी मंडी सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। इसको लेकर आढ़ती, किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा सब्जी मंडी की हालात बद से बदतर है। पहले मंडी वार्ड-3 में थी। जो शहर के बीच थी। वहां किसानों की सुविधा के लिए दुकानों आदि का प्रबंध था, लेकिन जबसे मंडी हाईवे किनारे डोलिया इलाके में शिफ्ट की गई है, तभी से लोग सुविधाओं के अभाव को लेकर सारा ठीकरा प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी के सिर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मामले में किसानों और आढ़तियों का कहना है कि स्थानांतरित किए जाने से पहले जो भी बातें प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी ने की, उनमें से एक भी पूरी नहीं हुई है। मंडी स्थानांतरित करने से पहले हमें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही टीन शेड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उसके अलावा टाइल और बाथरूम की सुविधा भी जल्द प्रदान की जाएगी। डेढ़ साल बाद भी अभी तक सिर ढकने के लिए न तो छत मुहैया हुई है और न ही टाइल और बाथरूम की सुविधा दी गई है। मंडी के लोगों ने ने बताया कि बारिश में हालात बद से ज्यादा बतर हो जाते हैं। जहां सब्जी रखी होती है वहां पानी इकट्ठा हो जाता है, जिससे वह खराब हो जाती है, किसानों को नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन

-----
प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी ने मंडी को स्थानांतरित करने से पहले जो भी वादे किए थे, वह झूठे निकले। उनमें से एक भी पूरा नहीं हो पाया है, इसको लेकर सब्जी मंडी से जुड़े हर वर्ग के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद यूसुफ उर्फ काला, प्रधान, सब्जी मंडी
-------
खुले आसमान के नीचे कस्बे की सब्जी मंडी चल रही है। जो चिंता का विषय है। हर दिन हमें इसका नुकसान झेलना पड़ता है। इसलिए प्रशासन और कमेटी को इस ओर ध्यान देना चाहिए व हमें बेहतर सुविधा मुहैया करानी चाहिए।
-सुनील कुमार, आढ़ती
-----------
अन्य मंडियों के मुकाबले में बाड़ी ब्राह्मणा मंडी की हालत बहुत खस्ता है। प्रशासन व कमेटी का कोई ध्यान नहीं है। म्यूनिसिपल कमेटी शहर को साफ सुथरा और हर सुविधा मुहैया कराने की जद्दोजहद में लगी रहती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है।

-सुभाष चंद्र, आढ़ती
---------
टीन शेड के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है, उसके अलावा एक बड़ा बाथरूम भी मंडी में प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जो भी छोटी-मोटी जरूरतें हैं वह पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के लिए अभी 6 माह का समय लग जाएगा। सब्जी मंडी को बेहतर से बेहतर सुविधा कमेटी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी।
-पूर्ण चंद, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed