फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Problem of Low Voltage will Be Solved Soon

Jammu News: कम वोल्टेज की समस्या होगी हल, जम्मू संभाग में बदले जाएंगे ओवरलोड ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
Problem of Low Voltage will Be Solved Soon
- एक हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर हैं बिजली कारपोरेशन की सूची में
विज्ञापन

- जिलेवार होगा काम, तमाम कार्रवाई पूरी हो चुकी है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रामीण इलाकों में गर्मी और सर्दी में बिजली लोड बढ़ने से कम वोल्टेज की समस्या हल होने जा रही है। अब ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा और इनकी जगह पर ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जम्मू संभाग में कुल एक हजार के आसपास ट्रांसफार्मर बदले जाने हैं।
इसके लिए बीते साल बिजली कारपोरेशन की ओर से सर्वे करवाया गया था। अकसर ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या रहती है या फिर लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते हैं। कई बार तो जल भी जाते हैं। बिजली बहाली में लंबा समय लगता है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी आती है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए तमाम कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

मई से आरंभ होगा काम

जम्मू संभाग में 110, सांबा में 90, कठुआ में 92, उधमपुर में 108, रियासी में 80, किश्तवाड़ में 130, राजोरी में 90, पुंछ में 109, डोडा में 120 और रामबन में 71 अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जम्मू शहर में 800 ट्रांसफार्मरों को बदल दिया गया है। पहले हालात यह थे कि जैसे ही लोड बढ़ता था तो ट्रांसफार्मर जल जाते थे। इससे लोगों के गर्मियों में काफी पसीने छूटते थे तो सर्दी में ठंड में ठिठुरना पड़ता था। तमाम ट्रांसफार्मर बदलने का काम मार्च 2025 से पहले करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण इलाकों में 25 एमवीए से लेकर 630 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

ग्रामीण इलाकों में यह हैं हालात
ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने पर बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद ही होती है। कई बार तो ज्यादा समय भी लग जाता है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण इलाकों में जल्द बिजली बहाली के लिए लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

--
फसल की कटाई के समय जलते हैं ज्यादा ट्रांसफार्मर
फसल की कटाई के समय ज्यादा ट्रांसफार्मार जलते हैं। खेतों में लाइट की सुविधा के अलावा अन्य कार्यों से बिजली का लोड बढ़ता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर जल जाते हैं। किसानों को बीच में ही काम रोकना पड़ता है।


--


कोट
ग्रामीण इलाकों में बिजली ढांचे को मजबूत किया जाएगा। पहले सर्वे किया गया था। रिपोर्ट के आधार पर जम्मू संभाग में ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
- मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed