{"_id":"60a423558ebc3e8dbc0f521e","slug":"problem-lockdown-jammu-news-jammu-city-news-jmu235540319","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयर हाउस खुलने का समय सीमित होने से राशन वितरण में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेयर हाउस खुलने का समय सीमित होने से राशन वितरण में परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोविड कर्फ्यू के कारण वेयर हाउस खुलने का समय सीमित होने के कारण प्रदेश में राशन वितरण में परेशानी हो रही है। बाहरी राज्यों से रोजाना 300 के करीब ट्रक राशन की सप्लाई लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन वेयर हाउस से प्रदेश के लिए 150 ट्रक ही भेजे जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में जरूरत के हिसाब से राशन नहीं पहुंच पा रहा। सुबह छह से दस बजे तक ट्रकों को लोड-अनलोड करने में ही समय बीत जा रहा है। ऐसे में अगले दिन ही ट्रक को प्रदेश के लिए लोड कर भेजा जा रहा है।
--------
राशन लेकर पहुंचे ट्रकों
से लगा लंबा जाम
राशन लेकर वेयरहाउस पहुंचे ट्रकों के कारण मंगलवार सुबह लंबा जाम लग गया। बिक्रम चौक से लेकर वेयर हाउस तक वाहन फंसे रहे। सुबह 11 बजे के बाद ही जाम खुल पाया। इस दौरान दोपहिया और छोटे वाहन भी फंसे रहे। मौजूदा समय में कोरोना कर्फ्यू होने के कारण ट्रक सुबह लोड-अनलोड किए जा रहे हैं। ऐसे में जगह कम होने के कारण जाम लग रहा है। इसी तरह कनक मंडी में भी जाम की समस्या बन रही है। दुकानें बंद होने के बाद ही जाम खुल पाया। उधर मंडियां खुलने का समय सीमति होने से दिहाड़ीदारों को भी काम नहीं मिल पा रहा। लोग काम के लिए सुबह वेयरहाउस, कनक मंडी और सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन इनके खुलने का समय कम होने से काम प्रभावित हो रहा है।
------------
40 से ज्यादा लोगों को थाने
ले जा चेतावनी देकर छोड़ा
पुलिस ने मोबाइल वैन में लॉउस्पीकर के जरिये लोगों को घरों में रहने के लिए कहा
जम्मू। कोरोना कर्फ्यू का पुलिस सख्ती से पालन करवा रही है। मंगलवार को भी मोबाइल वैनों के माध्यम से शहर में हर गतिविधि पर नजर रखी गई। बिना कारण घर से निकले 40 से ज्यादा लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ा गया। बिना कारण लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया गया। लॉउडस्पीकर से लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया। मुख्य चौक ज्यूल चौक, महेशपुरा, केसी चौक, डोगरा सहित अन्य चौकों में वीरानी छाई रही। ब्यूरो