फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news,water

गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत, टैंकरों से प्यास बुझा रहे लोग

विज्ञापन
problem,jammu news,water
जम्मू। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में जल संकट भी गहराने लगा है। शहर की सैनिक कॉलोनी, नरवाल, सुजवां, बठिंडी, सिद्दड़ा समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, टैंकरों से प्यास बुझाई जा रही है। सैनिक कॉलोनी के लोग कई बार जलशक्ति विभाग से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। इलाके में नलों में दिन में 15 से 20 मिनट ही पानी आ रहा है, जो पर्याप्त नहीं।
विज्ञापन

नरवाल इलाके में नए बने घरों में नलों में पानी नहीं आ रहा, यहां अस्थाई तौर पर व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब पानी की डिमांड बढ़ने पर समस्या पेश आ रही है। जलशक्ति विभाग समस्या का निदान करने के लिए प्रस्ताव भी बना चुका है, लेकिन अभी इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा नए जुड़े वार्डों में भी पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। गर्मी बढ़ने पर अब नल सूख जा रहे हैं। ऐसे में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि विभाग हर बार आश्वासन देता है कि समस्या का निदान किया जाएगा। लेकिन गर्मी के मौमस में समस्या गहरा जाती है। इससे परेशानी होती है।
विज्ञापन

-----------
समस्या ध्यान में है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा। शहर के इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है।
- सुरेंद्र खजुरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed