फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   problem,jammu news

शहर में नौ रेहड़ी जोन, फिर भी सड़क पर लगाई जा रहीं रेहड़ियां

विज्ञापन
problem,jammu news
जम्मू। शहर में नौ रेहड़ी जोन बनाए गए हैं, बावजूद इसके सड़कों के किनारे ही रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। इससे यातायात जाम की समस्या बन रही है। मौजूदा समय में परेड, जानीपुर, इंदिरा चौक, बीसी रोड, ज्यूल चौक, गांधी नगर समेत अन्य जगहों में रेहड़ी जोन बनाए गए हैं। यहां पर एक ही जगह पर रेहड़ियां लगेंगी और सामान बेचा जा सकेेगा।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि रेहड़ी जोन खाली हैं, जबकि रेहड़ियां सड़कों किनारे भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाई जा रही हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। भीड़ ज्यादा जुटने के कारण हादसों का भी डर बना रहता है। यातायात पुलिस और नगर निगम भी कई बार कार्रवाई कर चुके हैं, रेहड़ियां भी जब्त की गईं, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

------
शहर में चार हजार रेहड़ियां
साढ़ चार सौ ही पंजीकृत
मौजूदा समय में शहर में चार हजार से ज्यादा रेहड़ियां हैं। इनमें साढ़े चार सौ के करीब रेहड़ियां ही पंजीकृत हैं। पंजीकृत रेहड़ियों के लिए जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा बिना पंजीकरण की रेहड़ियां शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगती है। मोहल्लों में भी रेहड़ियां लगाई जा रही हैं। इस कारण लोगों को गलियों से गुजरने में मुश्किल हो रही है। कुछ रेहड़ी जोन में कचरा और कवाड़ बिखरा पड़ा है। यहां पर लंबे समय से सफाई ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पंजीकृत रेहड़ियों के लिए जोन बनाए गए हैं। यहां पर रेहड़ियों को लगाकर सामान बेचने की अनुमति दी गई है। सड़कों पर रेहड़ी लगाने पर संचालक पर कार्रवाई की जा रही है। नियम तोड़ने पर सामान के साथ रेहड़ी जब्त कर ली जाएगी। इसके लिए नगर निगम अभियान चलाएगा।
- सुधीर बाली, एसीआर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed